कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री-गृहमंत्री का पुतला दहन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 28 अक्टूबर।बलरामपुर जिले की घटना और छत्तीसगढ़ की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर रविवार को कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। हर दूसरे दिन बड़ी घटना प्रदेश में घटित हो रही है। बलौदा बाजार, सूरजपुर, कवर्धा क़े बाद अब बलरामपुर में पुलिसिया तानाशाही क़े चलते घटना घटित हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा को नैतिकता क़े आधार पर इस्तीफा दे देनी चाहिए। इनसे प्रदेश नहीं सम्भल रहा है। शांत छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ मे परिवर्तित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
पुतला दहन क़े दौरान जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा ब्लॉक अध्यक्ष भारत देवांगन नरेन्द्र देवांगन हेमा देवांगन नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव संजय करन योगेंद्र राठौर सेवादल एनएसयुआई युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस मंडल ब्लॉक कांग्रेस शहर कांग्रेस जिला पंच सरपंच पार्षद जिला जनपद नगर पालिका क़े निर्वाचित पदाधिकारी मौजूद रहे।